Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

एक ही आरोपी, दो गाड़ियां और आग का खेल! सरकंडा पुलिस ने शातिर को दबोचा

बिलासपुर:  TODAY छत्तीसगढ़  /  सरकंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग दिनों में खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को आग लगाने के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29), पिता मुन्ना लाल साहू, निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई है।

पेट्रोल डालकर स्कूटी में 

पुलिस के मुताबिक, पहला मामला 10 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच का है। सूर्या चौक चिंगराजपारा में द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान में खड़ी गौरी देवांगन की स्कूटी क्रमांक CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।आग से स्कूटी के साथ आसपास रखा अन्य सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। 

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो 

दूसरी वारदात 13 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, बंधवापारा निवासी नफीस खान से आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी ने नफीस खान की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 7267 चोरी कर ली और उसे बंधवापारा भंडारी प्लांट रोड के पास ले जाकर आग लगा दी।

मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य से 

दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महेश कुमार साहू को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 13 सितंबर की रात नफीस खान की बाइक चोरी कर उसे जलाया था। इससे पहले 10 सितंबर को सूर्या चौक चिंगराजपारा में गौरी देवांगन की स्कूटी में बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात भी स्वीकार की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा