TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस अभिरक्षा से एक महिला आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाई गई महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
चोरी के मामले में हिरासत में थी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला आरोपी रेखा सोरी को चोरी के मामले में शुक्रवार शाम हिरासत में लेकर बालोद कोतवाली थाना लाया गया था। रातभर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया, लेकिन शनिवार सुबह वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।
48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
रंभिक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
फरार महिला की तलाश जारी
पुलिस फरार महिला की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किस परिस्थिति में पुलिस अभिरक्षा से भागने में सफल हुई। घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

.jpeg)