Slider

किशन चंद के बाद सट्टा नेटवर्क पर दूसरा बड़ा वार, 4 और आदतन सटोरिए गिरफ्तार

तोरवा पुलिस का एक्शन जारी, संगठित सट्टेबाजी

TODAY छत्तीसगढ़  / अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सट्टा सरगना किशन चंद बजाज सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तोरवा पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार और आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • दीपक रामनानी (53), निवासी धान मंडी के पास, तोरवा
  • अजहर जुननानी (50), निवासी करबला चौक, सिटी कोतवाली
  • सुधीर बोले (56), निवासी दयालबंद, गुरूनानक चौक, तोरवा
  • शुभम पांडे (30), निवासी तेलीपारा, सिटी कोतवाली

पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी जुआ और सट्टा संबंधी मामले दर्ज हैं।

3 मोबाइल फोन जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। प्रारंभिक जांच में संगठित तरीके से अवैध सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने की बात कही गई है।

संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 और 7 के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 (संगठित अपराध से संबंधित प्रावधान) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

नोट: यह समाचार बिलासपुर पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपों का अंतिम परीक्षण न्यायालय में विचारण के बाद होगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com