Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त

हनुमान मंदिर के पास चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, नौ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर "काट पत्ती" नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा