Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर बाजपेयी ने युवा अधिवक्ताओं के लिए रखा विजन

शुरुआती संघर्ष में मिलेगा साथ, अध्यक्ष पद के दावेदार का भरोसा

बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के अध्यक्ष पद के प्रबल प्रत्याशी चंद्रशेखर बाजपेयी चुनाव प्रचार के दौरान अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान और व्यापक समर्थन की अपील कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने नवोदित अधिवक्ताओं के हितों को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं साझा की हैं।

चंद्रशेखर बाजपेयी ने कहा कि जब कोई युवा अधिवक्ता विधिक सेवा की शुरुआत करता है, तो शुरुआती कुछ वर्षों में उसे आर्थिक और व्यावसायिक दोनों तरह के संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इस दौरान न तो पर्याप्त मुकदमे मिलते हैं और न ही नियमित आय का स्रोत बन पाता है। ऐसे समय में उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ता संघ का नेतृत्व करने का अवसर मिला तो नवोदित अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके लिए सहयोगात्मक माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आगामी चुनाव में समर्थन देकर उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की। आपको बता दें कि जिला अधिवक्ता संघ का की नई कार्यकारिणी के लिए 25 जुलाई को मतदान होना है।  



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा