Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग की सूची जारी

जानिए आपके शहर में किसे मिली ज़िम्मेदारी

TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की नियुक्तियां कर दी हैं. गुरुवार (2 जुलाई) को राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन की सूची जारी की.

इससे पहले विभाग ने 25 जून को रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों के लिए भी नामांकित पार्षदों की घोषणा की थी. इस ताज़ा आदेश के साथ ही राज्य के लगभग सभी प्रमुख निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है.

दुर्ग संभाग: दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई निकायों में नियुक्ति

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्ग संभाग के दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िलों के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नामांकित किए गए हैं.

  • दुर्ग नगर निगम: मदन बढ़ई, चमेली साहू, अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा, कांतिलाल जैन (गोलू) और नरेश तेजवानी को एल्डरमैन बनाया गया है.

  • राजनांदगांव नगर निगम: नागेश यदु, करुणा राजपूत, हर्ष रामटेके, सूर्यकांत श्रीवास, मंजु यादव, भीषम देवांगन, कृति बोरकर और देवाशीष झा को ज़िम्मेदारी दी गई है.

  • इसके अलावा कुम्हारी, अमलेश्वर, अहिवारा, कवर्धा, बालोद, और बेमेतरा जैसी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भी पार्षदों का मनोनयन किया गया है.

बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ नगर निगमों में मनोनयन

बिलासपुर संभाग के तहत आने वाले बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िलों के नगरीय निकायों में भी पार्षदों की नियुक्ति की गई है.

  • बिलासपुर नगर निगम: शेखर पाल, जुगल किशोर अग्रवाल, योगेश बोले, चंद्रप्रकाश मिश्रा, देवाशीष घोष (लाल्टू), विष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, ज्ञानचंद कौशिक, रामू साहू, संतोष कुमार दुबे और भगवती साहू को नामांकित पार्षद बनाया गया है.

  • कोरबा नगर निगम: ईश्वर साहू, दीपक यादव, शिवबालक सिंह तोमर, रितेश साहू, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, वैशाली रत्नपारखी, अमीलाल चौहान, नवदीप नंदा, मंदाकनी त्रिपाठी और मनोज अग्रवाल नियुक्त किए गए हैं.

  • रायगढ़ नगर निगम: ज्ञानेश्वर गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रंगी, सुनील थवाईत, संजय जगवानी, शशिकांत शर्मा और पप्पु कुमार को एल्डरमैन बनाया गया है.

बस्तर संभाग: जगदलपुर नगर निगम में 8 एल्डरमैन

बस्तर संभाग के जगदलपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर ज़िलों के नगरीय निकायों में भी शासन ने एल्डरमैन नियुक्त किए हैं.

  • जगदलपुर नगर निगम: नीलम यादव, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, राजेश श्रीवास्तव, अतुल कौशल, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव और रोहित त्रिवेदी को नामांकित पार्षद बनाया गया है.

  • किरंदुल, बड़ेबचेली, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर नगर पालिकाओं के लिए भी पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है.

नगरीय निकायों के कामकाज में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व और उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार द्वारा इन पार्षदों (एल्डरमैन) का मनोनयन किया जाता है. 









 











© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com