Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लायंस क्लब बिलासपुर संगम की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

एक पेड़, एक संकल्प... लायंस क्लब ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  लायंस क्लब बिलासपुर संगम का शपथ ग्रहण समारोह शहर के बल्ले-बल्ले बैंक्वेट में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अश्विनी यादव ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। जबकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन पुसरी मुख्य अतिथि के रूप में, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल और रिम्पी होरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नई टीम को रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने लायंस परिवार से अपील की कि प्रत्येक सदस्य अपने परिवार में जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन पुसरी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब को पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में स्थायी परियोजनाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए। प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक ने दीर्घकालिक सेवा परियोजनाओं की आवश्यकता बताई, जबकि द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में पहचान बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और लायंस क्लब के संस्थापक मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुति और अतिथियों के स्वागत के बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी यादव ने क्लब के स्थायी प्रोजेक्ट 'बुक बैंक' और 'लायंस क्लीनिक' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुक बैंक के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, जबकि लायंस क्लीनिक परियोजना के तहत ऐसे बुजुर्गों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, जिनके परिजन बाहर रहते हैं और उन्हें अस्पताल आने-जाने में कठिनाई होती है।

उन्होंने हाल ही में आयोजित डॉक्टर सम्मान कार्यक्रम और मूक-बधिर बच्चों द्वारा तैयार किए गए गुलदस्तों को प्रोत्साहन देने जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख किया। साथ ही आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की।

समारोह के दौरान लायंस क्लब बिलासपुर संगम की नई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा श्रीमती विमला मिश्रा को मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेने पर स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा और प्रिया बनर्जी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नेहल मिश्रा ने किया।


| नई कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष: अश्विनी यादव
  • उपाध्यक्ष: आरती मोदी, कृष्ण मोहन पांडेय
  • सचिव: नेहल मिश्रा
  • सह सचिव: चंद्रकला पैकरा
  • कोषाध्यक्ष: उज्ज्वल बंदोपाध्याय
  • सह कोषाध्यक्ष: अन्नपूर्णा ध्रुव
  • मेंबरशिप चेयरपर्सन: राजेश मिश्रा
  • सर्विस चेयरपर्सन: योगेंद्र बंजारे
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा