रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी राज्यपाल को दी गई।
मुख्य सचिव ने राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की स्थिति तथा प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल रमेन डेका ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर निगरानी और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
