Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

IPL सट्टा कनेक्शन का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, मोबाइल ने खोल दिए राज

सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी तक पहुंची पुलिस, भेजा गया जेल

राजनांदगांव। TODAY छत्तीसगढ़  /  आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी श्याम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान जब्त मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में राकेश कुमार उमरे की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने 3 जून को आरोपी राकेश कुमार उमरे, निवासी समता कॉलोनी पनेका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क की जांच अभी भी जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा