Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बैटरी में तनाव: दोनों पक्षों के 7 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा

क़ानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर ज़िले (मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र) के ग्राम बैटरी में आपसी विवाद और तनाव के बाद पुलिस ने दो गुटों के सात लोगों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक (प्रिवेंटिव) कार्रवाई की है.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि गांव में शांति और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती क़दम उठाया गया है. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया.

मल्हार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 24 जून 2026 को हुए एक विवाद के बाद की गई है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

प्रार्थी जवाहरलाल कश्यप ने हनुमान प्रसाद, उनके बेटे बाबूलाल, दयाराम और अन्य के ख़िलाफ़ दोपहर क़रीब 1:30 बजे मामला दर्ज कराया था.

इसके जवाब में दूसरे पक्ष के हनुमान प्रसाद वर्मा ने भी जवाहर कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे के ख़िलाफ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

कार्रवाई की मुख्य वजह

पुलिस के मुताबिक़, दोनों पक्षों की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज़ कर मामले की जांच की जा रही थी. लेकिन, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद दोनों गुटों के बीच गांव में लगातार आरोप-प्रत्यारोप और विवाद जारी था. लगातार मिल रही शिकायतों और गांव का माहौल ख़राब होने (शांति भंग होने) की आशंका को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दोनों पक्षों के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में ग्राम बैटरी (चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी) के बाबूलाल वर्मा, नंदकुमार वर्मा, राम रतन वर्मा, मधुसूदन कश्यप, दुष्यंत कश्यप, राजेश्वर उर्फ़ राजा और प्रेमचंद पांडे के खिलाफ कारवाही की गयी है। 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण इलाक़ों में गुटबाज़ी और आपसी रंजिश के कारण क़ानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा