Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

'अरपापार नगर निगम' के गठन की मांग पर सीपत चौक पर धरना, कई संगठन हुए शामिल

30 साल का संघर्ष और सीपत चौक पर धरना: बिलासपुर में 'अरपापार' के विकास को लेकर आमने-सामने आए नागरिक और प्रशासन

TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपापार क्षेत्र को एक स्वतंत्र नगर निगम का दर्जा देने की मांग को लेकर स्थानीय संगठनों और नागरिकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. गुरुवार (25 जून) को 'नागरिक सुरक्षा मंच' के बैनर तले अरपापार के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सीपत चौक पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया.

आंदोलनकारियों का कहना है कि भौगोलिक और जनसांख्यिकीय बदलावों को देखते हुए इस क्षेत्र का बिलासपुर नगर निगम से अलग होना यहाँ के सुनियोजित विकास के लिए बेहद ज़रूरी हो गया है. मंच के संयोजक अमित तिवारी के अलावा गौरव तिवारी ,देवेन्द्र मिश्रा ,दिलीप पाटिल ,श्याम मोहन दुबे ,रामकुमार यादव , अमित सोनकर , लाम बोले , करम गोरख, रमेश सोनकर ,अजय कापसे, कमल साहू ,दिनेश पांडेय , अजीत नाविक , शेखर यादव , विक्की यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपनी बातें रखी ।

'जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप'

मंच के संयोजक अमित तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह मांग पिछले तीन दशकों से की जा रही है, लेकिन मौजूदा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि इसकी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं.

तिवारी ने आरोप लगाया, "इस क्षेत्र का तेज़ी से विस्तार हो रहा है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक उदासीनता के कारण इसके विकास को बाधित किया जा रहा है. क्षेत्र के नागरिक इस अनदेखी को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे."

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

इस एक दिवसीय धरने में अरपापार क्षेत्र के व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्याम मोहन दुबे (संस्थापक, अरपा अर्पण महाभियान), गौरव तिवारी गुड्डा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और शासन स्तर पर इस मांग को लेकर जल्द ही कोई ठोस क़दम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में इस नागरिक आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com