Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गाली-गलौज, धमकी और चाकूबाजी करने वाले गिरफ्तार

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू से हमला करने और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26 वर्ष), पुनीत राव गजवे (22 वर्ष) और पियुष रजक (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 18 मई को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मई की रात करीब 10:35 बजे आरोपियों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही आरोपी जबरन घर में घुस गए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने हाथ-मुक्के और धारदार चाकू से हमला किया तथा ईंट-पत्थर से घर के गेट पर भी वार किया।

मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी अविनाश मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और धारदार चाकू बरामद किया गया। वहीं अन्य आरोपियों और अपचारी बालक के पास से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा