बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / सरकंडा पुलिस ने पिकनिक के दौरान साथी युवक पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामूली विवाद के बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की थी।
पुलिस के अनुसार हरीश महिलांगे अपने दोस्तों के साथ 10 मई 2026 को चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान उसका विवाद सावन साव उर्फ पोल्टू निवासी चूचुहियापारा से हो गया। बताया गया कि खाना कम परोसने की बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) और 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
