Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचा युवक, रास्ते में हुआ खूनी हमला


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडा, बेल्ट, ईंट और नुकीली वस्तुओं से हमला कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल जांगड़े, सरोज जांगड़े, विक्की जांगड़े, तुलसी जांगड़े, ललित जांगड़े, शैलेन्द्र जांगड़े और इतवारी जांगड़े शामिल हैं। सभी ग्राम पचपेड़ी के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मई 2026 को वह दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह अपने साथियों प्रभाकर मार्शल, निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ मोटरसाइकिल से समाज में सूचना देने जा रहा था। पेट्रोल पंप पचपेड़ी के पास सामने से तेज रफ्तार में आए बादल जांगड़े ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गिर गए। जब उन्होंने बाइक धीरे चलाने की बात कही तो बादल जांगड़े गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट करने लगा। 

इसके बाद अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंच गए और एक राय होकर लाठी-डंडा, ईंट, बेल्ट और नुकीली वस्तुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा गया। हमले में कई लोगों को सिर, चेहरा और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईंट का टुकड़ा, बेल्ट, पेचकस और डंडा बरामद किया। मामले में गंभीर चोट और जानलेवा हमले को देखते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा