Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिलेंडर ब्लास्ट से चार लोगों की मौत, घर में लगी भीषण आग

दुर्ग।  TODAY छत्तीसगढ़  /  कुम्हारी क्षेत्र में सोमवार को हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। वार्ड नंबर 4 खपरी रोड स्थित एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को जोरदार आवाज सुनाई दी। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें मकान से निकलती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने घर के अंदर से चार शव बरामद किए। मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और गोपिका (2 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में यही चार लोग मौजूद थे। धमाके और आग के कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दुर्ग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा