Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

संतोषी मंदिर के पास बिक रही थी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

वायरल VIDEO के बाद कोटा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कोटा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पाव देशी प्लेन शराब और नगद रकम जब्त की है।

जानकारी के अनुसार 12 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें ग्राम पडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री किए जाने की बात सामने आई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी शांति लाल जाधव को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 एमएल क्षमता वाली देशी प्लेन शराब की कुल 56 शीशियां बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 10 लीटर 80 एमएल तथा कीमत लगभग 4480 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किए गए। मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा