Slider

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला


रायगढ़।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में 7 वर्षों से फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2019 को थाना लैलूंगा में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक युवक प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने गांव की एक युवती को पत्नी के रूप में साथ रखा था। इस बात को लेकर गांव में बैठक बुलाई गई, जहां युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ना और जुर्माना लगाए जाने की घटना सामने आई।

इस घटना से आहत होकर युवक ने अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में संबंधित आरोपियों के खिलाफ धारा 306 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। हाल ही में ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस को आरोपी जदुमणी पैकरा के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे पकड़कर पूछताछ की गई और उसकी संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

 अब भी फरार आरोपी

➡️ गोपाल यादव

➡️ करमचंद पैकरा

➡️ सजन पैकरा

➡️ पहलवान पैकरा

➡️ उसत पैकरा

➡️ जमुनाडिहा

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com