Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ऑपरेशन ‘आघात’ में बड़ी कार्रवाई: 52 किलो गांजा जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से लाया जा रहा था नशा, खरसिया में पुलिस की घेराबंदी


रायगढ़।
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को लगातार तीसरी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खरसिया क्षेत्र से 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े बैग में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सड़क और रेल मार्ग पर सतर्कता बढ़ाते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया।

इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेहरा (22), शिवा बेहरा (21) और देवी प्रसाद कंहर (19), निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया।

तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25.62 लाख बताई गई है। आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आए थे, लेकिन रेलवे पुलिस की जांच के चलते खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com