Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एनसीसी प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने दिखाया दम, ड्रिल और शूटिंग में शानदार प्रदर्शन

जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन का आयोजन, 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 8 महाविद्यालयों एवं 13 विद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) रहे। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत की विशेष भूमिका रही। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य एवं उपप्राचार्य द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

🔹 प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत)

जेडी/डब्ल्यू वर्ग: प्राची यादव (प्रथम), निकिता कटारिया (द्वितीय)

एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग: हर्ष सिंह (प्रथम), मोहित तिवारी (द्वितीय)

ड्रिल प्रतियोगिता (टीम)

जेडी/डब्ल्यू: एमएलबी बिलासपुर व डीएवी पब्लिक स्कूल (प्रथम)

एसडी/एसडब्ल्यू: सीएमडी कॉलेज (प्रथम), बिलासा गर्ल्स कॉलेज (द्वितीय)

फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत)

जेडी/डब्ल्यू: आदर्श सिंह देव (प्रथम)

एसडी/एसडब्ल्यू: अलवीरा नाज (प्रथम)

फायरिंग प्रतियोगिता (टीम)

प्रथम: जैन इंटरनेशनल स्कूल

द्वितीय: रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय

विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, एएनओ, पीआई स्टाफ एवं विद्यालय के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा