Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

व्हील लॉक अभियान, बेतरतीब पार्किंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा

कैमरे और ड्रोन से हो रही ट्रैकिंग


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ अब व्हील लॉक और वाहन लिफ्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा शहर के व्यस्त क्षेत्रों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक, कार एवं बाइक लिफ्टर से वाहन उठाना और मौके पर चालान जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने “आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम)” के जरिए चौक-चौराहों पर कैमरों से निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा पीक अवर में ड्रोन के माध्यम से भी बेतरतीब पार्किंग पर नजर रखी जा रही है। 

यातायात पुलिस ने बैंकों, मॉल, पेट्रोल पंप, होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि अपने परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करें, ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित पार्क कराएं ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। 

अपील - पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़ा करें, जिससे शहर में सुगम आवागमन बना रहे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा