Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कार में बैठकर लगा रहे थे दांव

सिरगिट्टी में ACCU की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 17 लाख का माल जब्त


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू टीम और सिरगिट्टी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार के भीतर मोबाइल के माध्यम से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और कार सहित करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद Hyundai Creta (CG10BD8888) में तीन लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और मौके पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपियों के मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए क्रिकेट सट्टा खिलाने के प्रमाण मिले। मोबाइल में लेन-देन और सट्टा से जुड़ी जानकारी भी पाई गई।


इस मामले में पुलिस ने रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष), दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष) और सीताराम साहू (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने नगदी: ₹5,01,300 मोबाइल: 4 नग और क्रेटा (लगभग ₹10 लाख) बरामद किया है।  आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 7(2) और 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा