Slider

पेट्रोल पंप में खुद की बाइक में आग लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला

पेट्रोल भरवाते समय लाइटर से टंकी में लगाई आग, सीसीटीवी से हुई पहचान

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  उरला थाना क्षेत्र के कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप में अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने पेट्रोल भरवाने के दौरान लाइटर से बाइक की टंकी में आग लगा दी थी। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:40 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने संगीता पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इस दौरान पंप कर्मी बाइक में पेट्रोल डाल रहा था। तभी पीछे बैठा युवक नीचे उतरकर सिगरेट पीने लगा और लाइटर जलाया। पंप कर्मी ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवक ने लाइटर से मोटरसाइकिल की टंकी में ही आग लगा दी। इससे बाइक की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई। 

घटना के बाद पंप कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर उरला थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 326(छ), 287 और 125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय (21) निवासी रावा मंदिर के पास, बीरगांव उरला और ईमरान कुरैशी (21) निवासी एएचपी कॉलोनी, उरला के रूप में की। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त कर लिया ।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

------------------------------

आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । 

आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े। आपका साथ, सहयोग मुझे न सिर्फ हिम्मत देगा बल्कि आप सभी के मार्गगदर्शन से मैं अधिक बेहतर कर सकूंगा। 

 https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com