Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

प्रधानमंत्री ने धन धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारम्भ


TODAY
 छत्तीसगढ़  /  
 बिलासपुर, 11 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों का शनिवार को नई दिल्ली के पूसा संस्थान से शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। जिले के सैकड़ों किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को  वर्चुअली सुना। 

केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू इस अवसर पर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली लाई है।  नई कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने  कहा कि “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों को सशक्त बनाने तथा कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।” उन्होंने कृषकों से दलहन उत्पादन बढ़ाने, नई तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर अपनी आय में वृद्धि करने का आह्वान किया। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल

      कृषि महाविद्यालय द्वारा आम की तीन किस्में आम्रपाली, मल्लिका और दशहरी को एक ही पौधे में ग्राफ्टिंग तकनीक से जोड़कर तैयार किया गया विशेष पौधा अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया गया। यह नवाचार कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में महाविद्यालय की उन्नत तकनीकी क्षमता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत योजनाओं की रूपरेखा, किसानों के लिए लाभ, तकनीकी नवाचार, बीज वितरण, प्रसंस्करण एवं विपणन की जानकारी किसानों तक पहुँचाई गई।पीएम धन धान्य कृषि योजना का मुख्य उद्देश्य हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाना, फसल उत्पादकता को बढ़ावा देना और किसानों को आसान ऋण एवं भंडारण सुविधाएं प्रदान करना और कृषि पद्धतियों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत योजना के तहत देश के 100 कम उत्पादकता वाले जिलों का व्यापक विकास किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के तीन जिले योजना में शामिल हैं।

    कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी,श्रीमती अंबालिका साहू सभापति, डॉ. एन. के. चौरे अधिष्ठाता,कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. एस. एल. स्वामी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय लोरमी, डॉ. संजय वर्मा मुख्य वैज्ञानिक क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर तथा डॉ. गीत शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर, कृषि विभाग के उपसंचालक पीडी हथेश्वर इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान ,कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय,कृषि विभाग,आकाशवाणी के अधिकारियों की मौजूदगी रही।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा