Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE: तालाब पार जुआ खेलते चार गिरफ्तार, ₹5100 नकद व ताश की गड्डी जब्त


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने ग्राम सेंवार में जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5100 नकद और 52 पत्तियों का ताश जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) और प्रतिबंधक धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेंवार के तालाब पार कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तालाब पार क्षेत्र में घेराबंदी की और छापा मारा।

मौके पर बिजली के खंभे के नीचे स्ट्रीट लाइट के उजाले में चार व्यक्ति प्रकाश कुर्रे पिता जोहन कुर्रे (40 वर्ष), चंद्रकांत वर्मा पिता अनिरुद्ध वर्मा (35 वर्ष), विनोद सोनी पिता देवनाथ सोनी (39 वर्ष) और लाल मिरी पिता मिश्री लाल मिरी (32 वर्ष) ताश से ‘कटपत्ती’ नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लिया और जुआ में प्रयुक्त नगद राशि एवं ताश की गड्डी जब्त कर ली।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा