Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चाचा के घर चोरी करने वाला भतीजा माल सहित गिरफ्तार

 

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने चाचा के घर चोरी करने वाले भतीजे को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, करहीपारा (निरतु) निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी 5 अक्टूबर को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए हुए थे। जब वे 7 अक्टूबर को वापस लौटे तो देखा कि अलमारी में रखा चांदी का पायल, मंगलसूत्र, फुल्ली, चाबी गुच्छा और बिछिया (कुल कीमत लगभग ₹50,000) गायब हैं। घटना की शिकायत पर थाना कोनी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

तफ्तीश के दौरान पुलिस को प्रार्थी के ही भतीजे पंकज सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी (23 वर्ष), निवासी निरतु पर संदेह हुआ। पूछताछ में पंकज ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की गई संपत्ति अपने घर में छिपाने की बात बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया पूरा माल और घटना में प्रयुक्त औजार जब्त कर लिए।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा