Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, चार महीने से फरार था

 


 TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर, 25 सितंबर। सीपत थाना पुलिस ने चार महीने से फरार चल रहे आरोपी लंबोदर वैष्णव (32 वर्ष, निवासी मटासीपारा, ग्राम कुली) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही ₹5000 ईनाम की घोषणा की गई थी।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 मई 2025 को पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके हाथ, बांह और बाल पकड़कर छेड़छाड़ की और अश्लील बातें की। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी रही। सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय मुखबिरी सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की। आरोपी पर पहले भी जिला जांजगीर-चांपा में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस तरह की कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा