Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

झारखंड से अफीम लेकर महाराष्ट्र जा रहा आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, 20 लाख कीमत का मादक पदार्थ ज़ब्त

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नवनूर सिंह  TCG

बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।  पुलिस ने 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक ट्रक जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी आरोपी नवनूर सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने ड्रग सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों की जांच शुरू की है। पुलिस की पूछताछ में पाया गया है कि आरोपी झारखंड से महाराष्ट्र तक अफीम सप्लाई कर रहा था। ट्रक में लोहे के पाइप के नीचे अफीम छुपाकर लाया जा रहा था। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिलासपुर (साइबर सेल) और थाना मस्तुरी की टीम ने संयुक्त रूप से इस ट्रक को नेशनल हाईवे 49 पर पाराघाट टोल प्लाजा के पास रोका और तलाशी ली, जिसमें 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जब्त अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी नवनूर सिंह झारखंड के गुमला से ट्रक में लोहे का पाइप लोड कर गुजरात के सूरत जा रहा था। रास्ते में रांची-गुमला रोड पर अफीम की खेप लेकर उसे महाराष्ट्र के भुसावल पहुंचाना था। इससे पहले भी आरोपी अफीम की सप्लाई कर चुका है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com