Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मस्तूरी पुलिस ने 6 जुआरी पकड़े, साढ़े सात हजार रूपये जब्त


 बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये जुआरियों के पास से पुलिस ने 7500 रूपये जब्त किया है। पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाही की है। 

पुलिस ने जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया है उनमें राजेश रात्रे पिता स्व. जग्गू रात्रे,  गणेश राम केवट पिता स्व राम सिंह केवट, कोमल यादव पिता मकुन्दा यादव, शाहिद खांडेकर पिता मनीराम खाडेकर, रामकुमार पिता दादूराम यादव और दीपक निषाद पिता सोनसाय निषाद शामिल हैं। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी ग्राम पेण्ड्री के रहने वाले हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com