Slider

राज्य स्थापना दिवस : दीयों से जगमग हो उठा बिलासपुर, दस हजार दीपों की श्रृंखला से रोशन रिवर व्यू

बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में  आज अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी  उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं हैं । उन्होंने इस अवसर पर राज्य की तरक्की की कामना करते हुए प्रदेश के नागरिकों से अपने घरों में दीप जलाकर,दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाने का आह्वान किया‌।
                 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की  रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण  की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है। उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी श्री रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से  राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर  ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

         कार्यक्रम में एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक,  सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी - 

जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

स्व सहायता समूह की दीदियों ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दीप जलाकर और रंगोली सजकर राज्य के 25 वीं स्थापना दिवस का उत्सव मनाया




© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com