Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सौम्या चौरसिया 10 दिनों के ACB के कस्टोडियल रिमांड पर, आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार


 रायपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  / प्रशासनिक अफसर रहीं सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ती जा रहीं हैं। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में जेल में बंद पूर्व CM की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB ने आज गिरफ्तार किया है। इसके बाद शुक्रवार को रायपुर में विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सौम्या चौरासिया को 10 दिनों के ACB के कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है।

आपको बता दें कि 2 जुलाई 2024 में को निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू और समीर विश्नोई के साथ-साथ राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ 3 नई FIR दर्ज की गई थी। सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अब ACB की टीम उनसे इसी मामले में पूछताछ करेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com