Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

VIDEO : कोतवाली के बाथरूम में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी, आक्रोशित भीड़ पर पुलिस का डंडा

कोतवाली थाना परिसर में प्रदर्शन करती भीड़ 

 बलरामपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्य के बलरामपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहाँ कोतवाली थाना के बाथरूम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की बाद में थाने का घेराव कर दिया। थाने का घेराव करने पहुंचें। आक्रोशित लोगों ने थाना पर जमकर पथराव किया जिसको नियंत्रित करने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और अश्रुगैस के गोले छोड़े।    

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में रहने वाले गुरुचरण मंडल LRHM में चपरासी के पद पर कार्यरत था, एक आपराधिक मामले में कोतवाली पुलिस उसे पूछताछ के लिये आये दिन थाना बुलाती थी, आज भी पुलिस गुरुचरण को पूछताछ के लिये थाना लेकर आई। संभवतः गुरुचरण पुलिस की पूछताछ से मानसिक रूप से परेशान था, आज दोपहर कोतवाली थाने में मौक़ा पाकर वो बाथरूम में पहुंचा और फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाथरूम से बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर पुलिस को घटना की जानकारी लगी। 

इधर थाने के भीतर आत्महत्या की ख़बर से पुलिस वालों के हाथ-पाँव फूल गए, जानकारी थोड़े ही देर में थाना परिसर से निकलकर मृतक के परिचितों और परिजनों तक पहुँच गयी। इस घटना से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और शाम होते ही कोतवाली थाना परिसर में भीड़ एकत्र होने लगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा