Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

टीएल बैठक में की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं,

बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। 

   साप्ताहिक जनदर्शन में नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 के वार्ड पार्षद श्री मनमोहन कैवर्त एवं सभी वार्डवासियों ने नईया तालाब से बेजा कब्जा हटवाने एवं पचरी निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि इस तालाब से सभी वार्डवासियों का जीवनयापन होता है। कलेक्टर ने सीएमओ को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंक रोड मित्र विहार कॉलोनी निवासियों ने नालियों के नियमित रूप से सफाई नहीं होने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    कोटा ब्लॉक के ग्राम गिरधौरी निवासी श्री टीकाराम सूर्यवंशी ने सड़क दुर्घटना से पुत्र की मृत्यु होने पर सोलेशियम फंड योजना के तहत आर्थिक सहायता हेतु अनुदान प्रदाय कराने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सेंदरी के श्री रामू पाल सहित अन्य किसानों ने खेत तक जाने के लिए रास्ता देने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि हम सभी किसानों का खेत सेंदरी स्थित मानसिक अस्पताल के पीछे है। मानसिक अस्पताल द्वारा भवन की बाउंड्रीवाल बनाने से खेत तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। ग्राम पंचायत सागर निवासी श्रीमती अन्नपूर्णा पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। इस मामले को जिला पंचायत सीईओ देखेंगे। 

-------------------------

सड़क मरम्मत के कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द करें पूरा: कलेक्टर 

बिलासपुर /  कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर काम करने पर सभी एसडीएम को सम्मानित किया। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सड़क मरम्मत के कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

   कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है अब सड़क मरम्मत का काम तेजी से करते हुए इन्हें जल्द पूरा करें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी विस्तार से कार्ययोजना बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भी जिम्मेदारी तय करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने लंबित एक-एक प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने कहा। कलेक्टर ने कहा की लखपति दीदियों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, स्कूल एवं हॉस्टलों में उपयोग के लिए जरूरत की चीजे इन्हीं दीदियों से खरीदना सुनिश्चित करें। 

         कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा