Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रांची हाईकोर्ट : गैंगस्टर अमन साव के चुनाव लड़ने की उम्मीदें ख़त्म

रायपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  तेलीबांधा पुलिस की रिमांड पर सौंपा गया गैंगस्टर अमन साव झारखंड में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगा। रांची हाईकोर्ट ने नामांकन के लिए सशरीर उपस्थिति के आवेदन पर अनुमति नहीं दी है। झारखंड हाईकोर्ट ने अनुमति देने से साफ मना कर दिया है। इधर बिलासपुर हाईकोर्ट में भी अमन साव की याचिका खारिज हो गई है। 

आपको बता दें कि गैंगस्टर अमन साव ने चुनाव लड़ने के सिलसिले में नामांकन के लिए उपस्थिति के लिए उच्च न्यायालय से इजाजत माँगी थी। वह झारखंड की बड़कागांव सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। नामांकन की आख़िरी तारीख 25 अक्टूबर है। उसका पर्चा लेकर वकील शनिवार को ही रांची पहुंचे थे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा