Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नवरात्रि : कलेक्टर, एसपी ने महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा


 बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  / कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने  शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। 

      बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी  रतनपुर को  निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले  श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रकाश ,पेयजल , साफसफाई, ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा।  कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए  अधिकारी सतर्क रहें।  अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये  जाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं  की भीड़ के मद्देनजर  प्रबंधन के लिए  कलेक्टर ने निर्देशित किया। उन्होंने  मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।

       पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को  श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में  तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा