Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गांजा तस्करी करती तखतपुर की 'काजल' समेत 4 आरोपी गिरफ़्तार


 बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में 'आपरेशन प्रहार' के माध्यम से पुलिस अवैध मादक पदार्थ और नशे के विरुद्ध मुहीम चला रही है लेकिन इस कारोबार से जुड़े लोग बड़े ही शातिर तरीके से पुलिस की आँख में धूल झोंकने की कोशिश कर रहें हैं। कुछ मामलों में पुलिस का सूचना तंत्र आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने में मददगार होता है लेकिन लगातार सामने आते मामले इस बात की गवाही देते हैं कि अवैध कारोबार से जुड़े लोग बेख़ौफ़ हैं। मंगलवार को सकरी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा जिसमें एक महिला समेत चार आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किये गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी इनोवा कार में  गांजा लेकर कोरबा से तखतपुर जा रहे थे। बरामद किये गए गांजा की कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है। 
गांजा मांगने वाले दो आरोपियों की भी हुई गिरफ्तारी

सकरी पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़  सिल्वर रंग की इनोवा कार क्रमांक CG10M4100 में कुछ लोग कोरबा की ओर से मोपका बाईपास होते हुए सकरी, कानन पेण्डारी, काठाकोनी के रास्ते तखतपुर जैसा रहे है। वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से गांजा बिक्री के लिये ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना सकरी एवं थाना रतनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से घोघा नाला पुल के पास ग्राम काठाकोनी पहुंचकर वाहन क्रमांक CG10M4100 को रोकने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को देख कार चालक पुल के पास से वाहन वापस मोडकर भागने लगा। पुलिस के भय से भागते इनोवा चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ा और वाहन मुख्य सड़क से उतरकर एक गढ्ढे में जा गिरी।  पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 16.820 किलो ग्राम गांजा कीमती 2,00,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त इनोवा कार को बरामदा कर लिया है। आरोपियो को एनडीपीएस की धारा 20 B के तहत विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

पकडे गए आरोपी –

01-विष्णु चंद्रा उर्फ बब्लू पिता नवधा प्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम आमगांव थाना जैजैपुर जिला सक्ती

02-सोहन साहू उर्फ गोलू पिता बेदराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पेण्डी नवागढ जिला जांजगीर चांपा

03-कांति उर्फ काजल पाण्डेय पति प्रवीण पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी तखतपुर थाना तखतपुर बिलासपुर

04-प्रदीप पाण्डेय पिता शत्रुहन लाल पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासी तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा