Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाबालिग को बहला फुसलाकर मंदिर में शादी की, आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में दर्ज FIR पर कारवाही करते हुए बिल्हा पुलिस ने ग्वालियर जिले के ग्राम मस्तूरा निवासी धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में लिया है। आरोपी युवक के पास से बरामद की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

इस संबंध में पुलिस की एफआईआर कहती है कि 26 जनवरी 2024 को प्रार्थी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जरायम की विवेचना में जुटी पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। सुचना पर बिल्हा पुलिस ने मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर म.प्र. में रहने वाले धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव के घर से लड़की बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से मंदिर में विवाह किया और उसे पत्नी बनाकर घर में रखा था। आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि एवं पोक्सो एक्ट के तहत कारवाही की गई है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा