Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राष्ट्रपति मुर्मू का विमानतल पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत


रायपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में रहेंगी, इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगी।  आज सुबह दिल्ली से विशेष विमान द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू राजधानी रायपुर पहुंची।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी में प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और साय मंत्रीमंडल के कई मंत्री शामिल रहे। स्वागत सत्कार के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँची हैं ।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा