बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़ / धोखाधड़ी के एक मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करता था, जानकारी के मुताबिक़ आरोपी पर 1 करोड़ 38 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा की पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे ठगी के आरोपी हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व. गणेश प्रसाद दुबे (उम्र 53 वर्ष निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर) को गिरफ्तार किया है। सरकंडा पुलिस की एफआईआर के मुताबिक़ राजस्व कालोनी निवासी बसंत पाण्डेय पिता भागवत प्रसाद पाण्डेय (उम्र 58 वर्ष) ने 20 सितम्बर 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उनका पूर्व परिचय कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ था। कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी ने मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर केवल 8907000/- रू. वापस किया जबकि 4965105 रू. वापस करने में आनकानी करने लगे।