Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन महिला समेत 5 आरोपी जेल भेजे गये

 


बिलासपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में नशे के खिलाफ मुहीम जारी है। नशे और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार होती कार्रवाही कहीं न कहीं आक्रोश का कारण भी बनता दिखाई दे रहा है। एक ऐसा ही वाकया रतनपुर थानाक्षेत्र में हुआ। अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रतनपुर पुलिस को खबर मिली थी कि परसदा ग्राम में अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा है। एक टीम ने वहां पहुंचकर सुनील देवार के घर छापा मारा। वहां 40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। पुलिस जैसे ही आरोपी सुनील देवार को पकड़ कर ले जाने लगी, उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। सुनील की पत्नी गौरी के अलावा मनी देवार, पूर्णिमा भट्ट, शारदा भट्ट और बुधवारा बाई ने पुलिस से झूमा झटका की। एक कांस्टेबल का दांत से हाथ काट दिया और बैज उखाड़ दिया।

छापामार टीम ने इसकी सूचना रतनपुर थाने में दी। वहां से अतिरिक्त बल ने पहुंचकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 186, 294, 506, 353 और 332 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आज सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा