Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, घर में घुसकर गोलियों से भून दिया

 


जयपुर।
   TODAY छत्तीसगढ़  /   राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को बड़ा अमंगल हो गया. यहां दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कुछ हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया. इससे सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि उनको तत्काल मेट्रो मॉस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि तीन हमलावर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे और दनादन गोलियां दाग कर फरार हो गए. हमले में गोगामेड़ी के एक सुरक्षाकर्मी और गोगामेड़ी से मिलने आए शख्स की भी गोलियां मारी गई हैं. वे गंभीर रूप से जख्मी हैं.

सुखदेव सिंह की हत्या की सूचना कुछ ही देर में पूरे राजस्थान में फैल गई और हड़कंप मच गया. वहीं गोगामेड़ी के संगठन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया. देखते ही देखते मेट्रो मॉस अस्पताल में भारी भीड़ लग गई. गोलियां सुखवीर सिंह गोगामेड़ी के सिर और सीने में मारी गई हैं. इससे काफी खून बह गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

----------------------

                                           आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा