Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह और जायसवाल को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

 


रायपुर ।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  कांग्रेस ने दो पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जायसवाल को पार्टी से निकाल दिया है। दोनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

इसी तरह डॉ. विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर 7 लाख रूपए लेने का आरोप लगाया था। दोनों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब भी देने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है, और दोनों के जवाब को संतोषजनक न मानते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

--------------------------

                                                        आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा