Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नई सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक, 18 लाख पीएम आवास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी

किसानों को 25 दिसंबर को बकाया दो साल का बोनस दिया जाएगा।


 रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सत्ता परिवर्तन के बाद सूबे में आई भाजपा की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली नई सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक हुई। छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को 18 लाख पीएम आवास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है । बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है, लेकिन मोदी की गारंटी का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। 

मीडिया से चर्चा में श्री साय ने बताया कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एकमात्र प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण ही एकमात्र एजेंडा था। बैठक में 18 लाख ग्रामीण आवास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से चलेगी। साय ने आगे यह भी कहा कि किसानों को 25 दिसंबर को बकाया दो साल का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में सारी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा