Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

IED ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया


 कांकेर ।  TODAY छत्तीसगढ़  / गुरुवार को परतापुर और महला कैम्प के बीच टेकरापारा पहाड़ के पास आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

पुलिस के अनुसार 14 दिसम्बर को परतापुर थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवान रूटीन सर्चिग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने प्रतापपुर और महला कैम्प के बीच टेकरापारा पहाड़ में जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी बम प्लांट कर रखा था। जिसकी चपेट में आने से बीएसएफ के आरएसओ टीम के जवान अखिलेश रॉय (45 वर्ष) गाजीपुर उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पखांजूर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल, बीएसएफ और डीआरजी की टीम सर्चिग में जुट गई है। घटना की खबर मिलते ही अतिरिक्त फ़ोर्स को इलाके में भेजा गया और आसपास के इलाकों की सर्चिग बढ़ा दी गई है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा