Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शिक्षकों ने 25 बच्चों के हथेली पर गर्म तेल डाला, ख़बर को हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया

रायपुर । TODAY छत्तीसगढ़  /  स्कूली बच्चों के हाथ गर्म तेल से जलाने की घटना को कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी कार्यपालक अध्यक्ष छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (सालसा) द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया गया कि संबंधित मामले के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

कार्यपालक अध्यक्ष सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्ग दर्शन पर ग्राम केरावाही जाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट तथा पैरालीगल वालिंटियर पारेश्वर देवांगन, विवेक कश्यप के द्वारा उक्त मामले के संबंध में जांच किया गया। घटना दिनांक 8 दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, केरावाही, ग्राम केरावाही तहसील कोण्डागांव में किसी बच्चे ने स्कूल के शौचालय के सामने शौच कर दिया था। इस तरह से गंदगी फैलाने वाले बच्चे से कबूल करवाने के उद्देश्य से स्कूल के शिक्षकों ने 25 बच्चों के हथेली पर गर्म तेल की एक-एक बूंद डालने के कारण बच्चो के हाथ जलने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा जांच किए जाने पर स्कूल के बच्चें कु. मंजू पटेल, पिता अमित पटेल उम्र 12 वर्ष तथा कु. डिम्पल मानिकपुरी पिता तिलकराम मानिकपुरी उम्र-14 वर्ष तथा कु.रेखा मानिकपुरी पिता धुमादास मानिकपुरी उम्र 12 वर्ष का नाम उनके परिजनों के द्वारा बताया गया। इसके अलावा बच्चों से भी पूछताछ किया गया। सालसा एवं अध्यक्ष उत्तरा कुमार कश्यप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव तथा सचिव श्रीमती अम्बा शाह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन पर घटना के संबंध में जिला शिक्षा विभाग से भी जानकारी लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा पीड़ित बच्चों को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा