Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, साईबर अपराध से बचाव साथ पास्को कानून की जानकारी दी गई

 


बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले की पुलिस लगातार 'निजात' अभियान के माध्यम से नशे और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाही कर रही है। इस अभियान का दूसरा पहलू जन जागरूकता फैलाना भी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम महमंद स्थित शासकीय स्कूल में बच्चो को निजात अभियान के तहत नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस कार्यक्रम में पुलिस की टीम ने स्कूली छात्रों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभाव और सामाजिक स्तर पर उसके विपरीत परिणामों के बारे में बताया गया। इसके अलावा छात्राओं को पास्को एक्ट, यातायात नियमों के अलावा साईबर अपराध, साईबर अपराध से सुरक्षा के विषय में भी बताया गया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा