Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लापरवाह कार चालक ने बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर मौत


 जगदलपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  आज सुबह परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशलूर में सडक़ पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने 2 साल के बच्चे को ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है । पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार परपा थाना क्षेत्र के केशलूर निवासी शारदा कश्यप अपने पति से अलग होने के बाद अपने 2 वर्षीय बेटे खेमेश्वर कश्यप के साथ अपने भाई के घर में रह रही है । शुक्रवार की सुबह अपने बेटे को लेकर केशलूर साइन बोर्ड के पास झाड़ी लकड़ी तोडते के लिए गई हुई थी।

रोजमर्रा की तरह लकड़ी तोड़ने के बाद वापस घर जा रही थी, तभी अचानक सड़क पार करने के दौरान बेटा खेमेश्वर सडक़ पर आ गया और जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही कार के चालक को कुछ समझ आता उससे पहले ही तेज रफ़तार कार ने खेमेश्वर को ठोकर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा