रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने। सीएम के बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
मैं विष्णु देव साय ईश्वर की शपथ लेता हूँ...#सुशासन_का_सूर्योदय pic.twitter.com/Cv6RecjNQK
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 13, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।… pic.twitter.com/rbJO68ykQ2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2023
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीवीआईपी मेहमान मौजूद रहे. विष्णुदेव साय के अलावा इस बार दो उप मुख्यमंत्रियों, अरुण साव और विजय शर्मा, ने भी शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण से पहले विष्णुदेव ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया. उन्होंने बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया.
समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद रहे. यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। pic.twitter.com/Q6czqIz0Dr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
छत्तीसगढ़ को मिले दो डिप्टी सीएम -
साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है.
अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं. वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं. हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है.