रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि आज 22 दिसंबर शुक्रवार दोपहर 12 बजे राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार तय हुआ है। सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, गिन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों में केवल चार चेहरे पुराने हैं, शेष 5 चेहरे नए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिलाकर नए चेहरे के रूप में आठ नाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के शपथ लेने के बाद आज राज्य मंत्रिमंडल में नौ मंत्रियों को मिलाकर कुल 12 चेहरे शामिल हो गए हैं। एक मंत्री पद पर लोकसभा चुनाव के बाद विचार किया जा सकता है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
आपको बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद निर्वाचित विधायकों में वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, लता उसेंडी, रेणुका सिंह जो कि भाजपा की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं वे मंत्री पद की कुर्सी से वंचित रह गए हैं। इस बार बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से निर्वाचित वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के नाम को मंत्रियों की सूचि में लिये जाने को लेकर भी चर्चा खूब रही। तमाम कयासों के बीच आज दोपहर 12 बजे विष्णुदेव साय मंत्रीमंडल के 9 मंत्री राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगें।