Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा और शाह की मौजूदगी में नई सरकार 13 को लेगी शपथ

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने तैयारियों का लिया जायजा


 रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनका मंत्रिमंडल बुधवार 13 दिसम्बर को शपथ लेगा। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज साइंस कॉलेज ग्राउंड में नव नियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मुख्य मंच सहित अन्य वीवीआईपी अतिथियों के लिए बनाए जा रहे मंच और बैठने की व्यवस्था की जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले अतिथियों तथा आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था उपयुक्त ढंग से करें। साथ ही अलग अलग कैटेगरी की पार्किंग के लिए कार्ययोजना बनाएं। पेयजल और चलित शौंचालय की भी व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें प्रदेश की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के आने की संभावना है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा