Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

स्कूल शिक्षा : DEO ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /   जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदिका ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं। डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या चिस्दा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री राजेश्वर सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा पैकरा ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। 

आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा